Menu Close

महाराष्ट्र : प्रखर हिन्दूनिष्ठ शिवसेनाद्वारा ‘‘हां, यह हिन्दू राष्ट्र ही है !’’ कमान लगाई गई !

आश्विन कृष्ण पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

‘हिन्दु राष्ट्र’का विषय कमानके माध्यमसे सबतक पहुंचानेका प्रयास करनेवाली शिवसेनाका अभिनंदन !

शिवसेनाद्वारा मार्केटमें लगाई गई कमान (छायाचित्रमें)

मिरज (महाराष्ट्र) – पिछले अनेक दिनोंसे प्रसारमाध्यम तथा सर्वत्र ‘हिन्दू राष्ट्र’के विषयमें चर्चा चालू है । इसलिए यह विषय जनसाधारणतक पहुंचाने हेतु शिवसेनाके जनपदप्रमुख श्री. विकास सूर्यवंशीने यहांके मार्केट परिसरमें लगाई गई स्वागत कमानपर लिखने हेतु इसी विषयका चयन किया है । इस कमानपर शिवसेनाप्रमुख स्व. बालासाहेब ठाकरे एवं शिवसेनापक्षप्रमुख श्री. उद्धव ठाकरेके छायाचित्र हैं तथा दोनो छायाचित्रोंके मध्यमें ‘’हां, यह हिन्दू राष्ट्र ही है !’’, ऐसा सार लिखा गया है । मध्यमें भारतमाताका छायाचित्र लगाया गया है ।

इसके पीछेका दृष्टिकोण स्पष्ट करते हुए शिवसेनाके जनपदप्रमुख श्री. विकास सूर्यवंशीने कहा कि पिछले अनेक दिनोंसे ‘हिन्दू राष्ट्र’ विषयपर सर्वत्र चर्चा हो रही है । शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे एवं शिवसेनापक्षप्रमुख श्री. उद्धव ठाकरेने इस वाक्यका अभिमानके साथ कहनेको कहा है । इसलिए सभी हिन्दुओंमें इस विषयमें जागृति होकर उन्होंने अभिमानके साथ ‘हिन्दू राष्ट्र’ कहने हेतु यह कमान खडी की गई है । इससे प्रत्येक हिन्दू प्रेरणा ले, यही भगवान श्री गणेशजीके चरणोंमें प्रार्थना । इस अवसरपर तहसीलप्रमुख श्री. रवी नाईक, उपनगरप्रमुख श्री. केदार गुरव एवं श्री. गजानन मोरे, उत्सव समितिप्रमुख श्री. आनंद रजपूत, विभागप्रमुख श्री. गिरीष जाधव एवं श्री. श्रीकांत माने, विद्यार्थी सेनाके नगरप्रमुख श्री. सूरज ओमासेके साथ अन्य उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *