Menu Close

लव जेहाद का इंटरनेशनल टेरर लिंक, तारा सहदेव सिर्फ एक मोहरा ?

आश्विन कृष्ण पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

झारखंड : 'लव जेहाद' की शिकार तारा शाहदेव का मामला क्या किसी इंटनेशनल टेरर लिंक से जुड़ गया है। जी हां, यही सवाल झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा है। गौरतलब है पूर्व नेशनल शूटर तारा शाहदेव ने रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन पर शादी के बाद धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

रिपोर्ट के मुताबिक हाईकोर्ट ने CBI, NIA और ED सहित १४ लोगों और संस्थाओं को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि क्या यह मामला किसी इंटरनेशनल आतंकी नेटवर्क से जुड़ा तो नहीं है?

उक्त मामले में सामने आ रहे बड़े नामों के बाद कोर्ट ने इस बेहद गंभीर माना है। कोर्ट ने नोटिस जारी कर यह भी पूछा है कि क्यों न इस मामले की जांच CBI, NIA या ED जैसी बड़ी एजेंसी से कराई जाए। हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद इन लोगों को 7 अक्टूबर तक जवाब देना है।

उल्लेखनीय है नेशनल शूटर तारा शाहदेव के आरोपों से पूरे देश में सनसनी फैल गई थी। तारा ने कहा था कि रंजीत कोहली ने अपना असली धर्म छिपाकर उससे शादी की और बाद में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दबाव डाला।

आरोपी रंजीत कोहली इस समय रांची जेल में बंद है और पुलिसिया पूछताछ में रोजाना बड़े नामों के सामने आने के साथ बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैंय़ ऐसे अब देखना ये है किहाईकोर्ट की नोटिस के बाद केंद्र और राज्य सरकार के अलावा CBI, NIA और ED का हाईकोर्ट में क्या जवाब आता हैृ।

स्त्रोत : पी ७ न्यूज् 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *