Menu Close

अलीगढ (उत्तरप्रदेश) : लव जिहाद का शिकार बनी एक आैर छात्रा

आश्विन कृष्ण पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) – लव जिहाद की साजिश में फंसी भुजपुरा की छात्रा को कोतवाली पुलिस ने मुंबई में बरामद किया है। १८ दिन पहले उसे कोचिंग से घर लौटते वक्त अगवा किया गया था। परिजनों की मानें तो आरोपी तंत्र-मंत्र के जरिये उसे वश में कर मुंबई ले गए थे।

कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर वाली गली, भुजपुरा की ये छात्रा २२ अगस्त को हाथरस अड्डा स्थित कोचिंग सेंटर के लिए निकली थी, फिर नहीं लौटी। पता चला कि मुहल्ले का रहीश भी गायब है। रहीश के खिलाफ छात्रा को अगवा करने का मुकदमा लिखाया गया था।

पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटी का फोन आया था, लेकिन बात होने से पहले फोन कट गया था। ये नंबर पुलिस को बताया गया। कोतवाली पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। इंस्पेक्टर हैदर रजा जैदी ने बताया कि लोकेशन मुंबई के एलिफंटा इलाके में मिली। दो दिन पहले पुलिस मुंबई पहुंची तो वहां पता चला कि आरोपी ने परिचित से मिलकर खोली ले रखी है। यह भी पता चला कि रहीश को पुलिस के आने की भनक लग गई है और वह छात्रा को लेकर ट्रेन से अलीगढ़ रवाना हो चुका है। पुलिस दूसरी ट्रेन से रहीश के पीछे लग गई। रविवार देर रात आरोपी को यहां गांधीपार्क बस स्टैंड से गिरफ्तार कर छात्रा को मुक्त करा लिया। सोमवार को छात्रा का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। उसके कोर्ट में बयान भी कराए जाएंगे। आरोपी को जेल भेजा गया है।

गंगाजल छिड़कने से आई होश में

छात्रा के पिता ने बताया कि टोना-टोटके के चलते बेटी की हालत बिगड़ी हुई थी। वह बेहोशी की हालत में थी। बस स्टैंड पर कोतवाली के दारोगा ने उस पर गंगाजल छिड़का, तब होश आया। उसके बाद उसने पूरा घटनाक्रम बताया। यह भी बताया कि उसे गाड़ी में डालकर ले गए थे। एक औरत ने उस पर टोना टोटका किया था।

स्त्रोत: जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *