Menu Close

लंदन : १० साल के बच्चे को लेकर IS में शामिल हुई मां

भाद्रपद पूर्णिमा / आश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

लंदन : मुस्लिम बनकर ईसाइयों का सिर कलम करने की बात कहने वाली सैली जोन्स अपने १० साल के बच्चे जोजो के साथ आतंक के रास्ते पर चल पड़ी है। यूरोप से निकलकर आईएस के लिए लड़ने वाली इस महिला की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है।

४५ साल की सैली ने अपनी अब तक की जिंदगी ब्रिटेन में बिताई है। सैली के दो बेटे हैं। १८ साल के अपने बड़े बेटे को भी वह आतंक के रास्ते पर ले जाना चाहती थी लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

सैली के पड़ोसी और उसके दोस्त ने बताया, 'सैली ने एक मुस्लिम शख्स हुसैन से शादी की और सीरिया चली गई। यह घटना एक साल पहले की है। लेकिन जब मुझे पता चला कि वह ईसाइयों के बारे में खतरनाक मेसेज पोस्ट कर रही है और उसने सच में चरमपंथी विचारों को अपना लिया है, मैं हैरान रह गई।'

पड़ोसी ने बताया कि सैली अपने बेटों से बेहद प्यार करती है। जोजो उसके साथ सीरिया गया है लेकिन उसका बड़ा बेटा अभी भी देश में ही है। सैली के दो बेटे अलग-अलग पिता से हुई संतानें हैं। इस्लाम अपनाने से पहले सैली तंगी से जूझ रही थी और इसी कारण वह प्रॉस्टिट्यूशन में भी गई।

एक दूसरे पड़ोसी ने कहा- सैली एक बुरा सपना थी। पूरी रात वह चिल्लाती ही रहती थी। उसके घर में पुरुष आते थे, जाते थे। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि वह प्रॉस्टिट्यूट थी। वह खुद से जुड़ी हर चीज को लेकर अतिवादी थी।

पिछले हफ्ते ही यह मालूम हुआ कि पब्स और क्लबों में रॉक म्यूजिक की परफॉर्मेंस देने वाले जुनैद हुसैन (२०) ने उसे कट्टरपंथी बना दिया और उससे शादी कर ली। पूर्व पीएम टॉनी ब्लेयर के सहयोगी से संवेदनशील जानकारियां चुराने और ऐंटी टेररिस्ट हॉटलाइन को प्रैंक कॉल करके ब्लॉक करने के मामले में हुसैन साल २०१२ में ६ महीने के लिए जेल भी जा चुका है।

सैली ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कई धमकियां और इस्लामिक ड्रेस पहनकर एके-४७ लिए तस्वीरें भी पोस्ट कीं। सैली अब खुद को शकीना हुसैन कहने लगी है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *