Menu Close

लव जिहाद का जवाब लव त्रिशूल – शिवसेना, उत्तरप्रदेश

भाद्रपद पूर्णिमा / आश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

बरेली (उत्तर प्रदेश) – लव जिहाद का जवाब लव त्रिशूल से दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वह पदाधिकारी और कार्यकर्ता ऐसे लोगों को बेनकाब करेंगे, जो हिंदू लड़कियों से पहले निकाह कर, बाद में उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं। यह उद्गार शिवसेना के बदायूं रोड स्थित त्रिमूर्ति पैलेस में हुए जिला सम्मेलन में पार्टी प्रवक्ता और उपप्रमुख वीएन शुक्ला ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को शिवसैनिक मुंहतोड़ जवाब देंगे। जिले में इसका नेतृत्व महानगर प्रमुख पंकज पाठक करेंगे। पार्टी के राज्य प्रमुख अनिल सिंह ने भी उनकी बात का समर्थन किया। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रहे इस कृत्य को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव अकेले लड़ेगी। इस बार किसी के बहकावे में नहीं आएगी। पार्टी के राज्य महासचिव बंटू सिंह ने कहा कि इसलिए सभी लोग पार्टी की सदस्यता बढ़ाने पर तेजी से काम करें। इससे समाज में पार्टी का जनाधार भी बढ़े। सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने कहा कि सच्चा हिंदू का मतलब हिम्मती होता है, जो हर परेशानी और मुसीबत का डटकर मुकाबला करता है। मंडल प्रमुख राजकुमार राजपूत ने शिवसैनिकों से संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *