Menu Close

पानी के जरिए आतंकवाद फैला रहा भारत : हाफिज

भाद्रपद पूर्णिमा / आश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

  • पाकिस्‍तान की बाढ़ के लिए आतंकी हाफिज सईद ने भारत को बताया जिम्‍मेदार

  • मोदी की मदद को कहा धोखा​

इस्‍लामाबाद (पाकिस्तान) – आतंकवादी संगठन जमात उद-दावा प्रमुख और मुंबई हमलों के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद ने पाकिस्‍तान में आई बाढ़ के लिए भारत को जिम्‍मेदार ठहराया है। उसका कहना है कि भारत द्वारा बिना चेतावनी के पानी छोड़े जाने की वजह से देश के कई इलाकों में बाढ़ आई है। हाफिज ने कहा कि भारत 'जल आतंकवाद' के जरिए पाकिस्‍तान को नुकसान पहुंचाना चाहता है। साथ ही उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्‍तान को मदद की पेशकश को धोखा करार दिया। उधर, पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मोदी की पेशकश पर उन्हें धन्‍यवाद दिया है और खुद भारत को मदद की पेशकश कर दी है।

बाढ़ के लिए भारत को बताया जिम्‍मेदार

एक कार्यक्रम में सईद ने कहा, भारत ने अवैध बांध बनाकर नदियों के पानी की दिशा पाकिस्‍तान की तरफ मोड़ दी है। ऐसा करके वह पाकिस्‍तान को आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाना चाहता है। यह पाकिस्तान पर युद्ध थोपने जैसा है। हमारी मांग है कि इसे तुरंत रोका जाए। जब बारिश नहीं होती है तो हमारी फसलें पानी के बिना खराब हो जाती हैं, लेकिन भारत ने बिना चेतावनी पानी छोड़कर बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है।

मोदी पर बोला हमला

सईद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। उसने कहा, बाढ के लिए मोदी द्वारा पाकिस्‍तान को की गई मदद की पेशकश छलावा है। ऐसा करके वह पाकिस्‍तानियों का दिल जीतना चाहते हैं। मोदी बाढ प्रभावित कश्‍मीरियों की मदद कर पाने में नाकाम रहे हैं।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *