Menu Close

मध्य प्रदेश में लव जिहाद : महिला ने समीर से की शादी, वो निकला शाकिब

भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

जबलपूर (मध्य प्रदेश) –  मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाली एक महिला लव जेहाद की शिकार हो गई है । ये महिला पुणे में फैशन डिजाइनिंग करती थी जहां उसकी जान-पहचान समीर नाम के एक शख्स से हुई अच्छी दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया

वर्ष २०१२ में दोनों ने जबलपुर के गायत्री मंदिर में शादी कर ली और फिर वापस पुणे चले गए। पुणे पहुंचकर समीर ने जब महिला को बताया कि उसका असली नाम शाकिब है तो उसके होश ही उड़ गए। इतना ही नहीं, शाकिब और उसके घरवालों ने महिला पर धर्मातरण का दबाव डाला।

महिला ने उनकी बात नहीं मानी और वे गर्भवती भी हो गई। जब महिला आठ माह की गर्भवती थी तब एक बार फिर उस पर धर्मातरण का दबाव डाला गया। जब वे नहीं मानी तो शाकिब उसे छोड़कर भाग गया।

घरवालों की मर्जी के खिलाफ की थी शादी

पीड़िता महिला ने बताया कि उसने शाकिब से समीर समझकर घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी।

अब ये महिला गर्भवती हालत में अकेली पड़ गई है। वहीं हिन्दू धर्म जागरण मंच ने एसपी हरिनारायणाचारी मिश्र को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

गौरतलब है कि रांची में तारा शाह के केस के बाद लव जेहाद के मामले एक के बाद एक सामने आते जा रहे हैं।

स्त्रोत : समय लाइव्ह

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *