Menu Close

उत्तरप्रदेश : मदरसे के प्रधानाचार्य मुर्शीद अली कादरी ने किया बलात्कार

भाद्रपद शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

भदोही (उत्तरप्रदेश) – मदरसे में तैनात रसोइये को नौकरी देने के नाम पर प्रधानाचार्य मुर्शीद अली कादरी द्वारा महीनों शारीरिक शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी महिला की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने उस पर कई साल से यौन उत्पीड़न का आरोप मढ़ा था। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करके महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

अन्य आैर घटनाए…

मंदिर में शादी किया और करवाने लगा 'धंधा'

वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की कि पीरखांपुर स्थित मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म के प्रधानाचार्य मुर्शिद अली कादरी ने उन्हें खाना बनाने के लिए मदरसे में 800 रुपये वेतन पर रखा था ।

सो रही लड़की को उठाया और किया गैंगरेप

एक दिन कादरी ने पक्की नौकरी दिलाने के लिए आश्वस्त करके उससे शारीरिक संबंध बना लिया और फिर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। यह सिलसिला बढ़ता ही गया तो उसने विरोध किया। इस पर प्रधानाचार्य ने उसे स्कूल से निकाल दिया। शुक्रवार की दोपहर पुलिस कप्तान के निर्देश पर सीओ भदोही सूक्ष्म प्रकाश ने कोतवाली में मुर्शिद अली कादरी के विरुद्ध बलात्कार का मुकदमा पंजीकृत कराकर तहकीकात शुरू की।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *