Menu Close

नर्इ देहली : ईमेल कर धमाकों की जिम्मेदारी लेने वाला आईएम आतंकी गिरफ्तार

भाद्रपद शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली – दि‍ल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने यूपी के सहारनपुर से इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के संदिग्‍ध आतंकी एजाज शेख को गिरफ्तार किया है। वर्ष २०१० में दिल्ली के जामा मस्जिद में हुए आतंकी वारदात सहति कई आतंकी घटनाओं में उनकी संलिप्तता के कारण सुरक्षा एजेंसियों को एजाज की काफी समय से तलाश थी।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के विशेष कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि आईएम आतंकी एजाज शेख को बीती रात सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। वह जामा मस्जिद धमाकों सहित कई मामलों में वांछित था।

पुणे के रहने वाले एजाज की देश भर में हुई कई आतंकी घटनाओं में भूमिका रही है। दि‍ल्ली पुलिस के अनुसार, वर्ष २०१० में दिल्ली की जामा मस्जिद में हुई आतंकी वारदात में भी उनका हाथ रहा। एजाज की गिरफ्तारी से आईएम को बीते दो साल में लगा गहरा झटका माना जा रहा है। इस स्पेशल सेल की टीम ने ही कुछ दिनों पहले एक अन्य आईएम आतंकी जिया उर रहमान उर्फ वकास को अजमेर में तीन अन्य साथियों समेत गिरफ्तार किया था। इस संबंध में स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी देंगे।

सेल के सूत्रों के अनुसार, शेख आईएम के सदस्‍यों के फर्जी पहचान पत्र बनवाता था, ताकि उन्‍हें सिम कार्ड और अन्‍य पहचान दस्‍तावेज बनाने में मदद मिल सके। इसके अलावा वह आतंकी संगठन के लिए हवाला के जरिए रुपए जुटाता था। साथ ही देश भर में आईएम द्वारा की जाने वाली आतंकी वारदातों की जिम्मेदारी लेने वाले ईमेल भी वहीं सुरक्षा एजेंसियों को करता था। उसने जामा मस्जिद और वाराणसी में हुए बम धमाकों का ईमेल भी किया था।

स्त्रोत : नर्इदुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *