भाद्रपद शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६
|
जयपुर (राजस्थान) – राजस्थान के अलवर जिले के टपूकड़ा थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन से इन्कार पर एक किशोर का अपहरण कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने किशोर का शव बरामद कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। जोधाराम हरिजन ने मामला दर्ज कराया कि कुछ लोग उसके १५ वर्षीय पोते प्रवीण पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहे थे। इन्कार पर तीन सितंबर को उसका अपहरण कर लिया गया।
शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और आखिर उसकी हत्या कर दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि जोधाराम हरिजन ने तीन सितंबर को पोते की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। उसका शव मिलने के बाद जोधाराम ने गांव के ही आसु, अनवर, इलियास, रमजान, मुबारिक व नूरी पत्नी आसु, ताहिरा पत्नी इशा, इस्लामी पत्नी इस्लाम सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है।
स्त्रोत : नर्इ दुनिया








