Menu Close

उत्तरप्रदेश : धर्मांधने मंदिर के निकट फेंके मांस के लोथड़े, भड़का आक्रोश

भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

हाथरस (उत्तर प्रदेश) : तालाब चौराहा स्थित मंदिर के निकट मांस के लोथडे़ देखकर हिन्दूवादियों में आक्रोश भड़क गया। एकजुट होकर नारेबाजी-प्रदर्शन करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस व पालिका के सफाई कर्मी पहुंच गए। हिन्दूवादियों ने खुराफातियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित तालाब चौराहा के निकट शिव व हनुमान मंदिर है, जहां पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी खड़े रहते हैं। सोमवार की सुबह मंदिर के निकट मांस के लोथड़े पड़े नजर आए। इसकी दुर्गन्ध के मारे न तो सिपाही वहां खड़े हो पा रहे थे और न ही यात्री। कुछ देर बाद मांस के लोथडे़ देखकर जमघट लग गया। इसकी सूचना मिलते ही विहिप जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, कैलाश कूलवाल, पवन वशिष्ठ, प्रवीन खंडेलवाल, गोपाल कृष्ण शर्मा, उद्धव कृष्ण शर्मा आदि भी मौके पर आ गए।

उन्होंने मंदिर के निकट मांस के लोथड़े देख रोष जाहिर किया। साथ ही कहा कि यह कृत्य जिसने भी किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भी आ गए। कर्मचारियों ने यहां पर आनन-फानन सफाई कर दी। चतुर्वेदी का कहना है कि मंदिर के निकट मांस फेंककर जन भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। पुलिस ने इस मामले की छानबीन का आश्वासन दिया, तब हिन्दूवादियों का रोष शांत हो सका।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *