Menu Close

सामना में शिवसेना का निशाना : मुर्दा हो चुकी कांग्रेस में जान नहीं आएगी

भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

मुंबई – विधानसभा चुनावों के मौके पर शिवसेना ने फिर एक बार कांग्रेस को निशाना बनाया है। पार्टी के मुखपत्र सामना में कांग्रेस की आलोचना करते हुए लिखा गया है कि अब कुछ भी हो जाए मुर्दा हो चुकी कांग्रेस में जान नहीं आएगी। क्योंकि अब मराठी जनता ने ही कांग्रेस के खिलाफ ही 'चले जाओ' का नारा दे दिया है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को काग्रेंस ने मुंबई में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया। इसके बाद शिवसेना ने 'सामना' के संपादकीय में कांग्रेस के प्रचार अभियान की आलोचना की है। संपादकीय में लिखा गया है कि जिस प्रकार कुरुक्षेत्र पर कौरवों को पांडवों ने हराया वही हाल कांग्रेस का लोकसभा चुनावों में हुआ है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इससे भी बुरा हाल होगा।

सामना के लेख में आगे लिखा गया है कि कांग्रेस के आला लोग शिवेसना में प्रवेश करने के लिए उत्सुक है, लेकिन अब कांग्रेस प्रचार का बिगुल फूंककर खुद को ही फंसा रही हैं।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *