Menu Close

मध्य प्रदेश में ‘लव जिहाद’ : शादी के बाद जबरन निकाह कर करवाया धर्म परिवर्तन

भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

ग्वालियर (मध्यप्रदेश) – मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के अवाड़पुरा में रहने वाले एक युवक ने खुद को हिंदू बता कर जौरा के अस्पताल में नर्स की नौकरी करने वाली महिला से शादी कर ली। एक महीने बाद जब यह महिला युवक के घर आई तो पता चला कि जिसे वह सनी कुशवाह समझ रही थी, वह तो आदिल है। इसके बाद युवक ने निकाह किया और धर्म परिवर्तन भी करा दिया। इस पर महिला ने आपत्ति की तो उसे प्रताड़ित करने लगा।

यह कहानी बुधवार शाम को झांसी रोड थाने पहुंची नर्स मंजू कुशवाह ने पुलिस अफसरों को सुनाई और लिखित आवेदन भी दिया। इससे पहले 14 अगस्त को महिला ने झांसी रोड थाने में एक आवेदन दिया था। इसमें दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात लिखी थी। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि यह झूठ बोलकर शादी करने और फिर धर्म परिवर्तन कराए जाने का नया आवेदन लेकर पहुंच गई। एएसपी के अनुसार, फिलहाल पुराने आवेदन के आधार पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया गया है।

२००६ में हुई थी पहले पति की मौत

नाका चंद्रवदनी पर रहने वाली मंजू कुशवाह बुधवार को झांसी रोड थाने पहुंची थीं। इन्होंने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से गुना की रहने वाली हैं और जौरा, जिला मुरैना में उसकी शादी मुरारी कुशवाह से हुई थी। मुरारी की २००६ में मौत हो गई। इसके बाद वह जौरा के एक अस्पताल में नर्स का काम कर दो बच्चों निशा और आदित्य का पालन-पोषण करने लगी थी।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *