Menu Close

रिहा किए गए आईएसआई एजेन्ट ने पुलिस से की बदतमीजी, पाक जाने के बजाए फिर पहुंचा जेल

भाद्रपद शुक्ल पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

लखनऊ – पुलिस वालों से मारपीट और बदतमीजी पाक खुफिया एंजेसी आईएसआई के एक एजेंट को भारी पड़ी और उसे पाकिस्तान बार्डर पर छोडे जाने की जगह वापस लखनऊ जेल जाना पड़ा। घटना बीती रात की है। राजधानी में वर्ष २००६ में पकडा गया आईएसआई एजेन्ट तहसीन पिछले आठ साल से जेल में था। ट्रायल के बाद उसे अदालत के आदेश पर रिहा कर वापस पाकिस्तान भेजा जाना था। नियमानुसार राजधानी पुलिस को उसे पाक सीमा स्थित अटारी पर पाकिस्तानी रेंजरों को सौंपा जाना था।

राज्य के आईजी लोक शिकायत ए.सतीश गणेश ने बताया कि लखनऊ पुलिस का एक्कोर्ट बीती रात तहसीन को लेकर पंजाब में पाक सीमा पर स्थित अटारी के लिए निकला था। राजधानी के बाहरी इलाके गोसाईंगज रेलवे Rासिंग बंद होने पर तहसीन को ले जा रहा एस्कोर्ट का काफिला रूक गया। इसी बीच तहसीन ने पुलिस वालों से बदतमीजी की और उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को मिलते ही तहसीन के खिलाफ स्थानीय मोहनलालगंज थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया और उसे वापस लखनऊ जेल भेज दिया गया। 

स्त्राेत: पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *