Menu Close

गाजियाबाद में पति के धर्मांध दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

भाद्रपद शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६ 

 

गाजियाबाद: मोदीनगर में भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव त्योड़ी 13 बिस्वा में महिला के साथ पति के दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। यह मामला राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पहुंचा। आयोग के निर्देश पर एसएसपी ने पांच दिन के भीतर मामले की रिपोर्ट तलब की है।

गांव तोड़ी १३ बिस्वा निवासी युवक पशुओं का व्यापार करता है। १७ मई को वह मुरादनगर में रिश्तेदार के यहां गया था। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव के ही उसके दोस्त फखरू, मजीर घर पर आए और पशु खरीदने के बहाने पत्नी को झांसे में लेकर घर में घुस गए। यहां दोनों ने हथियारों के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीडि़त पक्ष का आरोप है कि घटना के अगले दिन उसने यह जानकारी भोजपुर पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पहुंचा।

आयोग के निर्देश पर एसएसपी धर्मेद्र सिंह ने इस प्रकरण की जांच सीओ सदर राजेश पांडे को सौंपी। लेकिन सीओ सदर ने घटना क्रम मोदीनगर क्षेत्र का बताया है। एसएसपी ने पांच दिन में पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट सीओ मोदीनगर से तलब की है।

स्त्राेत: जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *