Menu Close

अरब देशों की साजिश लव जेहाद : महामंडलेश्वर योगी यतीन्द्रानन्द महाराज

भाद्रपद शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

खतौली (मुजफ्फरनगर) : श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर योगी यतीन्द्रानन्द महाराज ने भारत में लव जेहाद को अरब देशों की साजिश और इस्लाम आतंक का पर्याय बताया। उन्होंने सामाजिक व राजनीतिक स्तर पर विरोध की बात की। मुजफ्फरनगर दंगों के लिए मुलायम व आजम खां को दोषी ठहराया।

सोमवार को महामंडलेश्वर जगत कालोनी में भाजपा नेता प्रशांत देशवाल के आवास पर रुके। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा इस्लाम आतंक का पर्याय बन चुका है। यहां यूरोप देश हिंदू व मुस्लिम भाईचारे को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। अरब देशों की भारत को इस्लाम में परिवर्तित करने और लव जेहाद को बढ़ावा देना साजिश बताया। सामाजिक व राजनीति स्तर पर इसका विरोध होना चाहिए। किसी काल में यहां के मुस्लिम हिंदू थे।

मजबूरी में वे मुसलमान बने। बहुत के पास ऐसे साक्ष्य भी हैं। उन्हें फिर से उनके मूल धर्म में लाने का प्रयास करना चाहिए। शाहजहां व एटा में ऐसा हुआ भी है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ की देश में दंगा प्रभावित तीन तरह के क्षेत्र की टिप्पणी पर सहमति जताई। मुजफ्फरनगर दंगे के लिए मुलायम सिंह व आजम खां को दोषी ठहराया और निष्पक्ष जांच एजेंसी से जांच की मांग की।

महामंडलेश्वर ने संत साई पर विवादास्पद बयान से चर्चा में घिरे स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को चर्चा में रहने वाले स्वामी बताया, पर उनके बचाव में कहा संतों की समाधि होती है। उनके मंदिर बनाया जाना उचित नहीं है। मंदिर हमेशा भगवान के बनते हैं।

स्त्राेत: जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *