Menu Close

लव जिहाद – बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश) मे धर्मांतरण न करने पर इमरान ने छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म

भाद्रपद शुक्ल पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६


बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश) – लव जेहाद मसले पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच उत्तर प्रदेश में जेवर के एक गांव में धर्म परिवर्तन के लिए तैयार न होने पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

चंगुल से छूटने के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जेवर के एक गांव की दसवीं की छात्रा कस्बे के किला कॉलोनी निवासी मुस्लिम लड़के राजू के प्रेमजाल में फंस गई। पीड़िता का आरोप है कि 29 अगस्त को युवक ने उसे एक मकान में बुलाया और धर्म परिवर्तन की बात कही। इन्कार करने पर तीन साथियों के साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन चंगुल से छूटी छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी इमरान उर्फ राजू और उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धर्म परिवर्तन के दबाव और छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो आंदोलन करेंगे।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *