Menu Close

लव जिहाद के खिलाफ विहिप ने खोला मोर्चा, नई रणनीति बना चलाएगी अभियान

भाद्रपद शुक्ल पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

वाराणसी (उत्तरप्रदेश) – बजरंग दल और आरएसएस के बाद संघ से जुड़ी एक और बॉडी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने लव जिहाद पर मोर्चा खोल दिया है। विहिप के 50वीं स्वर्ण जयंती महोत्सव रविवार को काशी के दुर्गाकुंड के पास एक बैंक्वेट हॉल में मनाया गया। इसमें मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद के खिलाफ नई रणनीति बनाई। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री विनायक देश पांडेय की माने तो देश भर में हर साल एक लाख हिंदू लड़कियां लव जेहाद का शिकार होकर मुस्लिम लड़कों के साथ भाग जाती हैं।

विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री विनायक देश पांडेय ने बताया कि हिंदू लड़कियों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। यह राष्ट्रीय समस्या है। विहिप इसे रोकने के लिए दुर्गा वाहिनी सेना के माध्यम से प्रयास कर रही है। व्यापक जागरूकता से यह समस्या अपने आप ही हल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि गुजरात में वे सफल प्रयास कर चुके हैं। विहिप ने 15 साल पहले से ही प्रयास शुरू कर दिया था। उन्होंने 600 स्थानों पर युवा लड़कियों को जागरुक करने के लिए सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया।

स्कूल-कालेजों में विहिप चलाएगी अभियान

विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रास बिहारी ने बताया की सारे हिंदू संगठन लव जेहाद के मामले को लेकर एक मंच पर हैं। हिंदू लड़कियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए स्कूलों-कालेजों तमाम जगहों पर अभियान चलाया जाएगा।

विहिप ने किया योगी आदित्य नाथ का समर्थन

विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री विनायक देशपांडे ने भाजपा सांसद योगी आदित्य नाथ के जहां अल्पसंख्यक ज्यादा होते है वही दंगा होता है के बयान का समर्थन किया।

स्त्राेत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *