Menu Close

केरल के कन्नूर जिले में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या

भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

कन्नूर (केरल) : केरल के कन्नूर जिले में थलासेरी के समीप राजनीतिक रूप से संवेदनशील कथीरूर में आज एक अज्ञात गिरोह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ३२ वर्षीय एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी।

पुलिस ने उसकी पहचान आरएसएस पदाधिकारी ई मनोज के रूप में की है। गिरोह ने घात लगाकर उस पर बम फेंका और फिर उस पर धारदार हथियार से वार कर उसे मार डाला। उसके बाद गिरोह के लोग वहां से भाग गए।

आरएसएस और भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे माकपा का हाथ है और उन्होंने कल जिले में दिनभर की हड़ताल बुलाई है। इस क्षेत्र में पहले आरएसएस और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा होती रही है लेकिन पिछले कुछ महीनों से शांति बनी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक लेकिन हाल में भाजपा और माकपा द्वारा एक दूसरे के कार्यकर्ता को अपने खेमे में लाने के चलते फिर तनाव पैदा हो गया है।

स्त्रोत : एनडीटीव्ही इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *