Menu Close

कानपुर ‘लव जिहाद’ : फर्जी निकला कानपुर के टेबल टेनिस खिलाड़ी का निकाहनामा

​भाद्रपद शुक्ल पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

कानपुर – कानपुर में लव जिहाद के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की जांच में पता चला कि टेबल टेनिस खिलाड़ी और आरोपी वसीम उर्फ राज का निकाहनामा फर्जी है। शहर काजी मुफ्ती मौलाना आलम रजा खां नूरी ने इस बात की तस्दीक की है। उन्होंने बताया कि निकाहनामा बाजार से खरीदा गया है, जो काफी सस्ती कीमत पर मिलती है। साथ ही इसपर जो हस्ताक्षर किए गए हैं, वह भी फर्जी है।

शहर मुफ्ती ने बताया कि निकाहनामा पर किसी भी काजी या मौलाना का नाम नहीं लिखा है। जिस कॉलम में काजी या मौलाना के हस्ताक्षर किए जाते हैं, उसपर फारसी भाषा में 'यके अज बन्दिगाने खुदा' लिखा है। इसका अर्थ 'अल्लाह का एक बन्दा' होता है। साथ ही निकाहनामा के पते वाले कॉलम में बेगम पुरवा कानपुर दर्ज है।

दो गवाह के नाम भी दर्ज

पुलिस की मानें, तो इस फर्जी निकाहनामा में दो गवाह के तौर पर मोहम्मद शकील और मोहम्मद दानिश के नाम लिए हुए हैं। मोहम्मद रईस नाम के एक वकील का भी नाम दर्ज है। इसमें पीड़िता का नाम महरीन लिखा है। साथ ही मेहर के तौर पर 5100 रुपए का जिक्र भी है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर


अद्ययावत

कानपुर में भी सामने आया 'लव जिहाद' : वसीमने प्यार के जाल में फंसाकर एक हिन्दू टेबल टेनिस खिलाड़ीका किया धर्म परिवर्तन

३१ अगस्त २०१४, भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

​कानपुर (उत्तरप्रदेश) – प्यार में धर्म परिवर्तन के लिए गढ़े शब्द 'लव जिहाद' से मिलता जुलता एक और मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में रहने वाली एक टेबल टेनिस खिलाड़ी व छात्रा का आरोप है कि एक युवक ने नाम बदलकर उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद छात्रा का नाम बदलकर धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसे हिरासत में ले लिया है। कानपुर पुलिस के अनुसार, बाबूपुरवा इलाके में रहने वाली पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसका पैतृक घर यशोदा नगर में है, उसके पिता ऑटो चलाते हैं। बाबूपुरवा में वह अपने मामा के साथ रहती है। वह राज्यस्तरीय टेबल टेनिस खिलाड़ी है। साथ ही एनसीसी कैडेट भी है।

करीब छह महीने पहले वह एनसीसी के टूर पर गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बस में वसीम नाम के एक शख्स से हुई थी। बातचीत के दौरान उसने अपना नाम राज बताया। साथ ही छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया। टूर खत्म हो जाने के बाद उसने छात्रा को फोन किया था। कुछ दिनों बाद दोनों मिलने लगे। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। इसके करीब तीन महीने बाद उसने छात्रा को दोबारा फोन किया। उसने छात्रा को बताया कि वह उससे प्यार करता है। उसने अपनी बहन के साथ छात्रा की बात भी कराई। इस दौरान दोनों में शारीरिक संबंध भी बने।

बीते १६ अगस्त को छात्रा कॉलेज गई थी। इसी दौरान वसीम उससे मिलने वहां पहुंच गया। वह छात्रा को बहल-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसके निकाह कर लिया। लड़की के पिता ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

स्त्रोत : न्यूज भारती

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *