Menu Close

मेरठ में विहिप के गोरक्षा प्रमुख की हत्या

भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

लखनऊ (उत्तरप्रदेश) – मेरठ के सरूरपुर खुर्द थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा प्रमुख गजेंद्र शरण (40) की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। गजेंद्र शरण विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री पद पर भी लंबे समय तक रहे थे।

गजेंद्र शरण का बछड़ा कल शाम पड़ोसी शहदेव के खेत में घुस गया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इस पर शहदेव ने साथियों के साथ मिलकर गजेंद्र शरण को भुगत लेने की धमकी दी थी। कल आधी रात के बाद पांच हमलावर गजेंद्र के घर पहुंचे। उन्होंने घर में सो रहे गजेंद्र पर फावड़े से हमला बोलकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वारदात के समय गजेंद्र के परिवार के अन्य सदस्य घर में सो रहे थे। इस वारदात के दौरान फायरिंग भी की गई। पुलिस ने गजेंद्र शरण की हत्या मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलीगढ़ में विहिप नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, थाना में आगजनी का प्रयास

अलीगढ़ में कल विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री धर्मा भैया की गिरफ्तारी पर बवाल हो गया। सड़क पर उतरी भीड़ ने बाजार बंद कराते हुए गौंडा थाना घेरकर फूंकने की कोशिश की। बाजार बंद करा रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां भांजीं तो भीड़ ने पथराव कर दिया। तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है।

इसकी पटकथा शुरू हुई, मंगलवार को तीन ट्रकों में ठूंसकर कट्टी के लिए लाए गए पशुओं को मुक्त कराने के साथ। तब, विहिप के जिला महामंत्री धर्मा भैया की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने तब गौंडा थाने का घेराव करते हुए जाम-प्रदर्शन किया था। पशुओं को लाने वाले ११ लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था। विहिप नेता ने इनके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मथुरा के कोसीकलां के मोहम्मद फईन खां ने मंगलवार देरशाम विहिप नेता समेत नौ के खिलाफ मारपीट व पशु छीन ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कल सपा विधायक हाजी जमीरउल्ला ने पशु व्यापारियों की हिमायत में डीएम अभिषेक प्रकाश से मुलाकात की। बिजली संकट पर गौंडा में चल रहे धरने से उठकर धर्मा भैया शाम छह बजे दुकान पर पहुंचे थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही यह बात समर्थकों को मालूम हुई, कस्बे का बाजार बंद हो गया। सड़क पर प्रदर्शन शुरू हो गया। गुस्साई भीड़ ने खैर रोड पर जाम लगा दिया। भीड़ गौंडा थाने पहुंच गई और यहां के वाहनों को फूंकने की कोशिश की। पुलिस ने खदेड़ा तो भीड़ ने पथराव कर दिया। अफसरों ने पीएसी बुला ली। धर्मा की भाई से बात कराई। उन्हें मडराक थाने में रखा गया है। देर रात वहां भाजपा व विहिप नेताओं का डेरा लगा रहा।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *