Menu Close

अल्पसंख्यक जहां १० फीसद से ज्यादा, वहीं होते हैं दंगे: योगी आदित्यनाथ

भाद्रपद शुक्ल पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली – भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अल्पसंख्यक समुदाय पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दंगे वहीं होते हैं जहां अल्पसंख्यकों की संख्या 10 फीसद से अधिक हैं। जहां उनकी संख्या 35 फीसद से अधिक है वहां तो गैर मुस्लिम के लिए कोई जगह ही नहीं है।

अपने भड़काऊ भाषणों का बचाव करते हुए गोरखपुर के सांसद ने कहा कि यदि हिंदुओं को हमले का निशाना बनाया गया या उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए विवश किया गया तो हिंदू भी उसी भाषा में जवाब देंगे। योगी को उत्तर प्रदेश उपचुनाव में प्रचार अभियान के नेतृत्व के लिए भाजपा ने तीन सदस्यीय दल में शामिल किया है।

एक निजी टीवी चैनल के चर्चित टॉक शो में उन्होंने कहा कि तीन श्रेणी की जगहें हैं। चैलन की विज्ञप्ति के अनुसार, योगी ने कहा कि वैसी जगहें जहां 10 से 20 फीसद मुस्लिम आबादी है वहां छिटपुट सांप्रदायिक दंगे होते हैं। जहां उनकी संख्या 20 से 35 फीसद है वहां गंभीर सांप्रदायिक दंगे होते हैं। जहां उनकी संख्या 35 फीसद से अधिक है वहां गैर मुसलमानों के लिए कोई जगह ही नहीं है।

योगी की हाल में दो सीडी सामने आई हैं जिनमें उन्हें भड़काऊ भाषण देते दिखाया गया है। योगी ने इसे उचित ठहराते हुए कहा कि मैंने तब जो कुछ भी कहा था वह शर्त के साथ था। यदि दूसरा पक्ष मानव नहीं दानव है तो उसे जवाब देना होगा। यदि हमारे एक हाथ में माला है तो मैं दूसरे हाथ में भाला भी लेकर चलता हूं। उन्होंने दावा किया कि लव जिहाद का नाम हिंदुवादी कार्यकर्ताओं ने संगठित ढंग से हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन के भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश का विरोध करने के लिए रखा है। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कुछ अदालतों के आदेशों का उल्लेख भी किया।

सांप्रदायिक हिंसा का मुद्दा गृहमंत्री से उठायाइंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता ई अहमद ने राजग के सत्ता में आने के बाद देश में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं बढ़ने पर पार्टी की चिंता से अवगत कराने के लिए शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। अहमद ने गृहमंत्री को सौंपे एक नोट में कहा है कि राजग सरकार के गठन के बाद से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की 600 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा की वैसी घटनाओं को जिनमें मुस्लिम समुदाय के अपराधी शामिल रह रहे हैं उन्हें सांप्रदायिक रंग दे दिया जा रहा है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *