Menu Close

नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर अब नहीं खुलेगा कोई शैक्षणिक संस्थान

भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली – शिक्षा जगत में गुमनामी के अंधेरे में खोए नामों को जगह देने के लिए यूजीसी अपने रिसर्च सेंटरों के नाम उनके नाम पर रखने की तैयारी कर रही है। एक नेशनल अखबार में छपी खबर के मुताबिक यूजीसी ने 50 नए लोगों के नाम की लिस्ट बनाई है जिसमें जनसंघ नेता दीनदयाल उपाध्याय, राजा राम मोहन रॉय, स्वामी विवेकानंद, अहिल्या बाई, मदन मोहन मालवीय, एस राधाकृष्णन और जाकिर हुसैन जैसे नाम शामिल है।

आजादी के बाद से अब तक देश में कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों या संस्थानों के नाम में नेहरू-गांधी परिवार के नाम ही देखे गए हैं। ऎसा माना जा रहा है कि देश की नई सरकार अब किसी भी संस्थान का नाम नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर रखने के पक्ष में नहीं है।

अखबार के मुताबिक यूजीसी जल्द ही एक समिति का गठन करेगी जो ये नाम प्रस्तावित करेगी और फिर नाम पर फैसला होने के बाद उनके नाम से सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का नामकरण किया जाएगा।

आरटीआई के तहत सामने आई जानकारी के मुताबिक अब तक देश में करीब 99 शैक्षणिक संस्थान ऎसे हैं जिनका नाम नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने चुनाव प्रचार के दौरान इस बात को कहा था और कांगे्रस की सरकार पर देश की कई अन्य बड़ी शख्सियतों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया था।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *