Menu Close

पाक का भारतीय सेना पर “फेसबुक अटैक” ! जवान फंस रहे हैं महिलाओं के प्यार में !

भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

मेरठ (उत्तरप्रदेश) –  पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारतीय सेना में सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए सेंध लगा रही है। पहले वह फेसबुक के जरिए भारतीय सेना के जवानों की महिलाओं से दोस्ती करवाता है और उसके बाद प्यार और शादी तक बात पहुंच जाती है। जिसके बाद जवानों को विश्वास में लेकर खुफिया जानकारी ली जाती है। ऎसे ही एक मामले के खुलासे के बाद भारतीय सेना के कई और जवान सवालों के घेरे में आ गए हैं। सुनीत कुमार के बाद एसटीएफ एक और भारतीय जवान मनोहर की खोज कर रही है, जो कि आईएसआई एजेंट को फेसबुक के जरिए खुफिया जानकारी देता था। सुनीत को गिरफ्तार किए जाने के बाद से मनोहर अपनी डयूटी से फरार चल रहा है। जांच में पता चला है कि वह झांसी स्थित बबीना कैंट में तैनात है।

मनोहर के डयूटी से फरार होने के बाद सेना की इंटेलीजेंस और एसटीएफ ने मनोहर के घर और रिश्तेदारी में दबीश दी, लेकिन वह नहीं मिला। एसटीएफ ने उनके घर वालों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर ली है। सुनीत की गिरफ्तारी के बाद से मनोहर का मोबाइल फोन बंद आ रहा है और उसने अपने फेसबुक अकाउंट को भी डिलीट कर दिया था। एसटीएफ का कहना है कि मनहोर के आईएसआई के साथ क्या कनेक्शन इसके लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। साथ ही बताया कि मनोहर ने फेसबुक पर एक अकाउंट नहीं बल्की दो अकाउंट बना रखे थे, जिनसे वह चेटिंग करता था। वहीं सुनीत भी तीन अकाउंट से चेटिंग करता था।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *