Menu Close

धर्माभिमानियोंके विरोधके उपरांत फेसबुकपर लगाया हिन्दू संतोंका अपमान करनेवाला पेज बंद !

भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

हिन्दुओ, इस सफलताके विषयमें ईश्‍वरके चरणोंमें कृतज्ञता व्यक्त करें !

मुंबई – फेसबुकपर facebook.com/bamanmaro पेजपर हिन्दू संत एवं ब्राह्मणोंके विरोधमें अत्यंत अश्लाघ्य लेखन किया गया था । इसके विरोधमें सनातनके मुंबईके हितचिंतक श्री. प्रसाद आठल्ये एवं सनातनके पनवेलके साधक श्री. नीलेश पाध्येने फेसबुकके रिपोर्ट पेजद्वारा परिवाद किया । (हिन्दू धर्मके रक्षणार्थ जागृत रहनेवाले  श्री. प्रसाद आठल्ये एवं श्री. नीलेश पाध्येका अभिनंदन ! ऐसी जागरूकता सभी हिन्दुओंमें होनी चाहिए ।- संपादक, दैनिक सनातन प्रभात ) तब भी फेसबुकद्वारा इस पेजका समर्थन किया गया ।    तत्पश्चात इन धर्माभिमानियोंने इस संदर्भमें ऑनलाईन जागृति कर अनेक लोगोंको इस आंदोलनमें सम्मिलित किया । अंतमें धर्माभिमानियोंके बढते  विरोधको देखकर फेसबुकने पीछे हटकर कथित पेजको निकाल दिया । (हिन्दुओे, इस प्रकार संगठित होकर हिन्दू धर्मकी निंदा करनेवाले लोंगोंको वैधानिक मार्गसे  विरोध करें ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *