Menu Close

आइएसआइएस आतंकियों ने की २५० सीरियाई सैनिकों की हत्या

भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

शवों को जमीन पर रख बनाया वीडियो

बगदाद – पिछले हफ्ते सीरिया के रक्का एयरबेस पर कब्जा करने वाले इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकियों ने २५० सीरियाई सैनिकों की नृशंस हत्या कर दी है। कुछ घंटे पहले जारी वीडियो से इसकी पुष्टि हो गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी सैनिकों की हत्या फांसी देकर की गई है।

वीडियो में दर्जनों अर्धनग्न शवों को जमीन पर एक कतार में पड़ा हुआ दिखाया गया है। वीडियो फुटेज के कैप्शन में मारे गए सैनिकों की संख्या २५० बताई गई है। रक्का में इस्लामिक स्टेट के लिए लड़ रहे एक आतंकी ने समाचार एजेंसी को बताया कि आईएसआईएस ने ही इनकी हत्या की है।

गुरुवार को सीरियाई मानवाधिकारी पर्यवेक्षक संस्था की रिपोर्ट में मृतकों की संख्या 120 से ज्यादा बताई गई थी। इस्लामिक स्टेट आतंकियों ने रविवार को तबका एयरबेस पर हमला किया था। आतंकियों का दावा था कि उन्होंने कई सैनिकों और सैन्य अधिकारियों को मार डाला है। सीरिया के सरकारी मीडिया ने तबका एयरबेस पर आतंकी हमले की पुष्टि की थी, लेकिन उनकी ओर से किसी सैनिक की हत्या की खबर नहीं दी गई।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *