Menu Close

वडोदरा (गुजरात) : गणेश यात्रा पर धर्मांधोने किया पथराव, पूरे शहर में तनाव की स्थिति

भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

वडोदरा (गुजरात) – वडोदरा बीती रात पाणीगेट के पेट्रोल पंप और गंजखाना पुलिस चौकी इलाके से गुजर रही कहार मुहल्ले की गणेश यात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इससे दो समूह आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में इस मामले ने हिंसक रूप धर लिया और जमकर पत्थरबाजी होने लगी। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस को गोले छोड़े।

पथराव के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वहीं, उपद्रवियों ने फुटपाथ के फास्ट फूड के ठेलों में आग लगा दी। इसके अलाव पुलिस के वाहनों सहित कई वाहनों के शीशे फोड़ दिए। दंगाईयों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ टियर गैस के गोले छोड़े। बताया जा रहा है। घटना में एक महिला के घायल होने की खबर है। बावामानपुरा-एकतानगर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। हालांकि इस घटना से पूरे शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *