Menu Close

कश्मीरी छात्रों ने लगाए पाकिस्तान के पक्ष में नारे, टकराव

भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

चंदीगढ (पंजाब) – पंजाब के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में दो संप्रदायों के छात्र आपस में भिड़ गए। इसकी वजह बना एक क्रिकेट मैच। ये मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा था। कुछ कश्मीरी स्टूडेंट्स ने मैच के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। इस पर दूसरे छात्र भड़क गए। हिंसक टकराव हुआ। नतीजतन, कॉलेज को 8 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया।

ये मामला है अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित स्वामी परमानंद इंजीनियरिंग कॉलेज का। यहां मंगलवार की रात को कॉलेज हॉस्टल में क्रिकेट मैच चल रहा था। इस दौरान कुछ कश्मीरी स्टूडेंट्स ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। इसके बाद ही झड़प हुई। कॉलेज ने ऐहतियातन छुट्टी का ऐलान कर दिया।

ये पहली बार नहीं हुआ है, जब कश्मीरी स्टूडेंट्स को पाकिस्तान के पक्ष में मुखर होने के चलते विरोध सहना पड़ा। मार्च में मेरठ की एक यूनिवर्सिटी में 67 स्टूडेंट्स को निष्कासित कर दिया गया था। तब भी वजह थी मैच के दौरान पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाना। हालांकि मीडिया में यह मामला उछलने के बाद इन छात्रों का निष्कासन रद्द कर दिया गया था। तब जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह भी बहुत मुखर थे।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *