Menu Close

मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश): ‘लव जेहाद’ का शिकार हुई किशोरी

भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

मुजफ्फरनगर, मेरठ (उत्तरप्रदेश)  अल्पसंख्याक के परिवार ने शहर की एक किशोरी को घर से अगवा कर सनसनी फैला दी है। किशोरी के पिता ने बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह रचाने की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर अगवा करने में प्रयोग की गई कार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने कार मालिक साकेत कॉलोनी निवासी शुभम व अभिषेक और ब्रह्मपुरी निवासी अर्पित को हिरासत में ले लिया है। इस बीच किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने सिविल लाइंस थाने में प्रदर्शन किया।

परवेज की दोस्ती के फरेब में बीटेक के दो छात्रों समेत तीन युवक भी जुर्म की गिरफ्त में फंस गए हैं। ब्रह्मपुरी से किशोरी को उठाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने जिन तीन युवकों को हिरासत में लिया है, वे अच्छे परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और इंजीनियरिंग के स्टूडेंट हैं। दोस्ती के फेर में उन पर कानून का शिकंजा कस गया है। साकेत कॉलोनी निवासी शुभम का परवेज से करीब छह माह पूर्व दोस्ताना हुआ था। शुभम नोएडा इंटरनेशनल स्कूल से बीटेक कर रहा है। अर्पित बीकॉम के बाद सर्विस की तैयारी कर रहा है, जबकि अभिषेक भी नोएडा इंटरनेशनल स्कूल में बीटेक का छात्र है।

किशोरी की उम्र १७ साल बताई गई है। पड़ोस में ही स्थित नोजिल प्लंजर के कारखाने में काम करने वाले परवेज ने सोमवार रात किशोरी को अपने परिजनों की मदद से अगवा कर लिया। लड़की को रात ८.४५ बजे कार में उस वक्त घर से उठाया गया, जब उसके माता-पिता पड़ोस में गए हुए थे। घर लौटने पर बेटी नहीं मिली तो पिता ने पड़ोस में तलाश की। थोड़ी देर बाद खुलासा हुआ कि कुछ लोग लड़की को कार में ले गए हैं। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस ने कार को गंगल वाली गली से रात २.३० बजे बरामद कर लिया। पिता ने तहरीर देकर बताया कि परवेज निवासी लद्दावाला ने अपनी मां, भाई और साथियों की मदद से उनकी लड़की को अगवा कर लिया है। पिता के अनुसार, आरोपी उसकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने की साजिश रच रहे हैं।

मोबाइल से लव कनेक्शन

युवक परवेज ने किशोरी को मोबाइल देकर लगातार संपर्क बना रखा था। करीब २० दिन पहले परिजनों ने किशोरी से एक मोबाइल बरामद किया था। बाद में मोहल्ले की ही एक महिला के माध्यम से किशोरी को परवेज ने फिर दूसरा मोबाइल दे दिया। मोबाइल कनेक्शन के जरिये ही घटना को अंजाम दिया गया है। किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी की एक साल पूर्व पढ़ाई बंद हो गई थी। इसी बीच पास में ही स्थित कारखाने में काम करने वाले परवेज से उसके संबंध की जानकारी मिली थी।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *