Menu Close

चित्रकूट के मंदिर में भगदड़, दस की मौत

भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

सतना (मध्यप्रदेश) – यहा के चित्रकूट स्थित कामतगिरि पर्वत की परिक्रमा के दौरान भगदड़ मचने से दस लोगों की मौत हो गई और ६० से ज्यादा लोग घायल हो गए। आज सोमवती अमावस्या होने से चित्रकूट के कामतगिरि पर्वत में परिक्रमा के लिए एक लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ जुटी थी।

जानकारी के मुताबिक मरने वालों में ६ महिलाएं और ४ पुरुष शामिल हैं। अचानक मची भगदड़ की वजह बिजली का तार टूटना बताया जा रहा है। कलेक्टर मोहनलाल ने बताया कि सोमवती अमावस्या के दिन लोग दंडवत होकर कामतगिरि पर्वत की परिक्रमा करते हैं।

भगदड़ मचने के बाद दंडवत परिक्रमा कर रहे लोग सबसे ज्यादा शिकार हुए हैं। घायलों को नजदीक के जानकीकुंड अस्पताल में ले जाया गया है। कलेक्टर ने दस लोगों के मरने की पुष्टि की है।

राज्य सरकार ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रपए की मुआवजा राशि देने की घोषषणा की है। साथ ही घटना की न्यायिक जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *