Menu Close

दस करोड़ का घर छोड़ ‘जिहादी’ बना था अमेरिकी पत्रकार का सिर कलम करने वाला रैपर

भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

वाशिंगटन – अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले की गला रेतकर हत्या करने वाले आईएसआईएस आतंकी के बारे में अमेरिका और ब्रिटेन तेजी से जानकारी जुटाने में लगाने हैं। जल्द ही एजेंसियां उससे जुड़ी जानकारियां का खुलासा करेंगी लेकिन डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, २३ वर्षीय आतंकी को 'जिहादी जॉन' नाम से पुकारा जाता है और उसका असली नाम अब्देल माजेद अब्देल बारी है। वह लंदन का रहने वाला है और किसी जमाने में रैपर हुआ करता था। बीते साल जिहाद करने की जिद में वह अपना अच्छा-खासा म्यूजिक करियर छोड़ कर सीरिया चला गया था। उसके फेसबुक अकाउंट पर ऐसी कई तस्वीरें हैं, जिनसे अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि आखिर बारी जिहादी कैसे बन गया है।

लंदन में दस करोड़ रुपए का घर भी छोड़ा था

एल जिनी छद्म नाम से जिहादी जॉन एक उभरता हुआ रैपर था। सीरिया जाने से पहले उसने पश्चिमी लंदन स्थित अपना दस करोड़ रुपए का घर छोड़ा था। उसने अपने टि्वटर अकाउंट पर कटा हुआ सिर लिए तस्वीर पोस्ट की थी। इसे बाद में टि्वटर ने बंद कर दिया। फेसबुक तस्वीरों के हिसाब से उसका पहनावा पश्चिमी था। एडिडास की कैप पहने हुए वह स्टूडियो में दिख जाया करता था। वहीं, एक अन्य तस्वीर में वह दंगारोधी पुलिस के सामने खड़ा दिखाई देता है। इसके बाद उसकी कई तरह की तस्वीरें आती हैं, जैसे वह मास्क पहने हुए एके-४७ या एम-१६ असॉल्ट राइफल के साथ दिखता है। ये सभी तस्वीरें २०१२ की हैं। बीबीसी रेडियो १ के मुताबिक, जॉन मौलवी अंजेम चौधरी के संपर्क में आने के बाद कट्‌टरपंथी हो गया था।

पिता था ओसामा बिन लादेन का मुख्य सहयोगी

एक नए खुलासे में यह पता चला है कि बारी का पिता आदेल अब्देल बारी ओसामा बिन लादेन का शीर्ष सहयोगी था। वह इन दिनों अमेरिकी जेल में बंद है। उस पर तंजानिया और केन्या के अमेरिकी दूतावासों पर बम हमले करने का आरोप है, जिसमें २२४ लोग मारे गए थे। ५४ वर्षीय आतंकी की नवंबर में पेशी शुरू होगी। जब जॉन सिर्फ छह साल का था, उसके पिता को लंदन स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *