Menu Close

मुलायम सिंह ने कहा: मुजफ्फरनगर में दंगा हुआ ही नहीं था

भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली – उत्तरप्रदेश में लगातार हो रहे सांप्रदायिक दंगों को लेकर चौतरफा हमले झेल रही यूपी की समाजवादी सरकार के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा है कि प्रदेश के अपराध के आंकड़े सही नहीं हैं। इन्हें बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है। मुलायम सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर में कोई दंगा नहीं हुआ था। वहां दो लड़कों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। 

मुलायम सिंह ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार अच्छा काम कर रही है। प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों और अल्पसंख्यकों खास कर मुसलमानों के विकास में भागीदारी का जिक्र करते हुए कहा कि देश में जितना विकास हुआ है उसमें ८० फीसद में किसानों और मुसलमानों का योगदान है। 

यूपी में कानून व्यवस्था के हालत पर अपनी सरकार का बचाव करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि कई राज्यों के हालत यूपी से बदतर हैं लेकिन उत्तर प्रदेश को लेकर सबसे अधिक हो हल्ला मचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराध के आंकड़े सही नहीं है। इन्हें बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *