Menu Close

पाकिस्तान में टूटेगा ७९ साल पुराना हिन्दु मंदिर

भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

इस्लामाबाद – पाकिस्तान के रावलपिंडी में ७९ साल पुराने मंदिर को तोड़ने के आदेश दिए गए हैं। वहां के हिंदुओं ने फैसले का विरोध किया है।

सेना की प्रशासनिक शाखा "फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गेनाइजेशन" ने १९३५ में बने महर्षि वाल्मीकि स्वामीजी मंदिर के साथ ५३ घरों को भी तोड़ने के आदेश दिए हैं। सेना ने यहां काम भी शुरू करवा दिया है। संगठन इसकी जगह अपने बैरक बनाना चाहता है।

रिपोट्र्स के मुताबिक इसे तोड़ने का नोटिस १८ जुलाई को दिया गया था, लेकिन आदेश १२ अगस्त को जारी किए गए। संगठन के अधिकारियों ने इस संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है।

यहां से कुछ ही दूरी पर सेना के अफसरों के बंगलों का निर्माण कार्य भी जारी है। मंदिर में १९९२ में भी तोड़फोड़ की गई थी, जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने इसका पुनर्निर्माण कराया था। तब से ही मंदिर के पास ५० हिंदू परिवार रह रहे हैं।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *