Menu Close

उद्धव ठाकरे ने नरेंद्र मोदी से कहा, पाकिस्तान पर हमला करें

भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

मुंबई : एनडीए के एक प्रमुख घटक दल शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि अब समय आ गया है कि भारत को पाकिस्तान पर हमला कर देना चाहिए। उद्धव ठाकरे का कहना है कि जिस तरह से पाकिस्तान ने हाल के दिनों में लगातार सीमा पर सीजफायर तोड़ा है, ऐसे में पाकिस्तान पर हमला कर अब उसे सबक सिखाने की जरूरत है।

शिवसेना प्रमुख ने पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा, 'हाल के दिनों में पाकिस्तान ने सीमा के १३ गांवों पर हमला किया, जम्मू में २२ चौकियों पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में दो लोग मारे गए और कई लोग घायल हुए। इसकी वजह से कई लोगों को गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। २००३ के बाद से यह अपने तरह की सबसे बड़ी घटना है। पिछले एक महीने के दौरान पाकिस्तान ने भारत पर २५ हमले किए, लेकिन हम किसी भीगे हुए पटाखे की तरह चुपचाप बैठे हुए हैं।'

शिवसेना प्रमुख ने कहा है कि ऐसी स्थिति में पाकिस्तान के साथ वार्ता या बैठकें करना व्यर्थ है। उद्धव ठाकरे ने आगे लिखा, 'भारत ने पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर की वार्ता स्थगित कर नाराजगी जाहिर कर दी है। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। अब हमें पाकिस्तान की सीमाओं में घुसकर उसे सबक सिखाना होगा।'

उद्धव ठाकरे ने कहा, 'अब देश अपेक्षा कर रखा है कि पाकिस्तान की पूंछ में आग लगाकर उसे खाक कर दिया जाए। अब इसमें देर करने की जरूरत नहीं है। अब कार्रवाई कर उन्हें दिखाने की जरूरत है यह मर्दों का देश है। देश के लोगों के सामने यह साबित करें कि एक सशक्त सरकार ने दिल्ली की सत्ता संभाली है। केंद्र से हमारी यही गुजारिश है।'

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *