Menu Close

लखनऊ (उत्तरप्रदेश) – धर्मांध युवक द्वारा हिन्दु युवती के साथ दुष्कर्म

भाद्रपद अमावस्या, कलियुग वर्ष ५११६

दुष्कर्म के बाद भिड़े दो गुटः कई दुकानें जलाई, तीन घायल

लखनऊ (उत्तरप्रदेश) – उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। कथित तौर पर तमंचे के बल पर मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा हिन्दु युवती को दुकान के भीतर खींचकर दुष्कर्म की घटना के बाद दो गुटों के बीच जमकर हिंसा हुई थी। इसमें तीन लोग घायल हुए थे और कई दुकानों को आग लगा दी गई थी।

क्या है मामला


विवाहिता के साथ दुष्कर्म का आरोपी युवक तसलीम

मैनपुरी जिले के आलीपुर खेड़ा गांव में घटना दोपहर करीब १२ बजे घटी। बिछवां क्षेत्र के गांव दुधौना की रहने वाली विवाहित महिला अपनी सहेली के साथ आलीपुर खेड़ा बाजार गई थी। आरोप है कि इसी गांव के रहने वाले तसलीम उर्फ बंटू नाम के युवक ने विवाहिता को तमंचे के बल पर दुकान के भीतर खींच लिया और शटर बंद कर दुष्कर्म किया। पीड़िता की सहेली के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। शटर खुलने पर लड़की बदहवास हालत में निकल भागी, लेकिन तसलीम को भीड़ ने दबोच लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। घटना के बाद हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समुदाय की कई दुकानों में आग लगा दी और जमकर आगजनी और पथराव भी हुआ। भीड़ ने एसडीएम की गाड़ी को भी तोड़ दिया। पथराव में सीओ समेत कई अफसर भी घायल हुए। शाम को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना के बाद इलाके में तनाव पसरा हुआ है। भारी संख्या में पीएसी के जवान और जिला पुलिस मुस्तैद है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *