Menu Close

सुब्रमण्यम स्वामी की मोदी से मांग, २०१६ तक शुरू हो जाए राम मंदिर का काम

भाद्रपद अमावस्या, कलियुग वर्ष ५११६

नवी देहली – भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात पर हो रही है कि क्या नरेन्द्र मोदी की सरकार अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराएंगी। ऐसे में अब एनडीए सरकार पर मंदिर निर्माण का दबाव बढ़ने लगा है।  भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि २०१६ तक अयोध्या में राम मंदिर का पुनर्निर्माण करने की दिशा में पहल करके मतदाताओं से की गई पार्टी की प्रतिबद्धतता को पूरा करें।

भाजपा नेता स्वामी ने राम मंदिर निर्माण के सिलसिले में मोदी को लिखे पत्र लिखकर सुझाव भी दिया है। उन्होंने अपने सुझाव में लिखा है कि भारत सरकार एसएच कपाडिया जैसे रिटायर चीफ जस्टिस को प्रबंधक के रूप में नियुक्त कर सकते हैं जो जनरल वीके सिंह जैसे नामित मंत्री के साथ ताल-मेल बना कर काम को आगे बढ़ाएं।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वामी ने यह सुझाव भी दिया कि इस प्रस्ताव पर सहमति बनाने के लिए इस्लामी विद्वानों की बैठक बुलाकर उनसे सलाह ली जा सकती है। जिसमें विदेश के भी मुस्लिम विद्वान शामिल हों। हलांकि उन्होंने ये बी कहा कि अगर इससे बात नहीं बनती है तो सरकार को चाहिए कि वह इस संबंध में संसद में एक समर्थकारी विधेयक लाकर उसे पारित कराए। स्वामी ने मोदी सरकार से कहा है कि सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर राम मंदिर पुनर्निर्माण समिति का गठन किया जाना चाहिए।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *