Menu Close

सपा को वोट न देने वाले मुसलमानों का नार्को टेस्ट हो : अबू आजमी, सपा नेता

भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

 

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) : सपा नेता अबू आजमी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को वोट न करने वाले मुसलमानों का डीएनए नहीं नार्को टेस्ट कराने की वकालत की है।

अबू आजमी आजमगढ़ सदर संसदीय क्षेत्र के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी द्वारा किये गये कार्यो की फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि मुसलमानों के लिए जितना मुलायम सिंह यादव ने किया, उतना और किसी ने नहीं किया।

इसलिए जो व्यक्ति सपा के खिलाफ वोट देने की बात करता है, उसके सच्चे मुसलमान होने पर शक तो पैदा होगा है। इस दौरान उन्होंने सपा शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि सपा ने २ साल के बजट में कब्रिस्तान की चहारदीवारी के लिए ५ सौ करोड़ दिया। मुजफ्फरनगर हादसे में तुरंत फौज लगवाई। २ हजार पीडित लोगों को घर बनाने के लिए ५-५ लाख और मारे गये लोगों के आश्रितों को १२ से १५ लाख रूपये दिया। आतंकवाद में फंसे बेगुनाहों मुसलमान नौजवानों की रिहाई के लिए आदेश जारी किया।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *