Menu Close

सैनिकों को खूबसूरती के जाल में फंसाकर आईएसआई जुटा रही खुफिया जानकारी

भाद्रपद अमावस्या, कलियुग वर्ष ५११६

मेरठ (उत्तर प्रदेश) : देश की खुफिया जानकारी जुटाने के लिए दुश्मन खूबसूरत महिलाओं को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे है। सोशल नेटवर्किग वेबसाइट फेसबुक के जरिए ये खूबसूरत महिलाएं सेना के जवानों से दोस्ती करती है और अपने जाल में फंसाकर देश की खुफिया जानकारी जुटाती है।

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कांगड़ा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को कांगड़ा जिले के अंद्रेटा गांव से सेना का एक जवान गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनीत कुमार (२०) के रूप में हुई। जिसने पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ काम कर रही महिला के साथ सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर भारतीय सेना की खुफिया जानकारी साझा की है।

पुलिस ने शुक्रवार को सुबह अंद्रेटा गांव में आरोपी के घर छापा मारकर गिरफ्तार किया। जवान तिन पहले ही छुट्टी पर गांव आया था। पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश में मेरठ से एक आईएसआई एजेंट आसिफ अली को गिरफ्तार किया गया था। जिसके तुरंत बाद यह मामला सामने आया। यह सैनिक दो साल पहले सेना में भर्ती किया गया था। मेरठ का रहने वाला आसिफ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना की खुफिया जानकारी तो देता ही था, साथ ही आईएसआई नेटवर्क में पैसा इधर से उधर करने का काम भी करता था।

पूछताछ के दौरान एसटीएफ को पता चला कि आसिफ ने झांसी की बबीना यूनिट में तैनात सुनीत कुमार को एक लैपटॉप दिया था, यह जानकारी मिलने के बाद सुनीत को गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ ने जवान से एक लैपटॉप, मोबाइल और कुछ दस्तावेज जब्त किए है। सुनीत कुमार को धारा ३/४/९ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट १९२३ के तहत गिरफ्तार किया गया और एसीजेएम पालमपुर से ट्रांजिट रिमांड लेकर शनिवार को मेरठ कोतवाली लाया गया है।

सूत्रों के अनुसार सुनीत कथित तौर पर आईएसआई द्वारा फेसबुक पर फैलाए गए खूबसूरती के जाल में फंस गया। आईएसआई की खूबसूरत महिला ने एजेंट ने भारतीय सेना की जानकारी देने के एवज में एक लैपटॉप गिफ्ट में देने का लालच दिया।

हालांकि, पूछताछ में सेना के जवान सुनीत ने कहा कि उनको पता नहीं था यह महिला आईएसआई की एजेंट है। वह अनजाने में इसके झांसे में फंस गया। यह कर वह अपनी बेगुनाई साबित करना चाहता है। सूत्रों के अनुसार एसटीएफ ने उनको आईएसआई की एजेंट से किस प्रकार की जानकारी दी पता लगाने के लिए हिरासत में लिया है।

हालांकि, अंद्रेटा के निवासियों का कहना है कि यह सेना से सेवानिवृत आदमी का बेटा है। इसलिए यह इस तरह की गतिविधियों में लिप्त नहीं हो सकता था यह दवा किया गया। उन्होंने कहा कि यह सुनीत को फंसाने का षड्यंत्र है। कांगड़ा के शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने जवान की गिरफ्तारी के सवाल पर टाल-मटोल जवाब दिया।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *