Menu Close

सोशल साइट्स के जरिए भारत में दहशत फैला रहे हैं इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी !

भाद्रपद अमावस्या, कलियुग वर्ष ५११६

नई देहली : इंडियन मुजाहीद्दीन के आतंकी भारत में दहशत फैलाने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह खुलासा देहली पुलिस ने किया है। देहली पुलिस के मुताबिक आतंकी एक दूसरे से बातचीत करने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ऑनलाइन चेट्स के ऑप्शन यूज करते हैं। इंडियन मुजाहीद्दीन अपनी आतंकी योजनाओं के बारे में इन्हीं साइटों के जरिए अपने दूसरे साथियों से बात करता है। देहली पुलिस ने एक कोर्ट में इंडियन मुजाहीद्दीन के उन छह संदिग्धों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, जिनका संबंध देहली में गैर कानूनी रूप से हथियार की फैक्ट्री चलाने के मामले से है।

पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने पूछताछ में निबुज्ज आईडी, याहू आईडी, जीमेल आईडी और फेसबुक आईडी का एक नंबर शेयर किया है, जिसके जरिए से वे एक दूसरे कई सालों-महीनों से बातचीत कर रहे थे। इन्हीं के जरिए वे अलग-अलग समय पर अलग-अलग जगह फेक आईडी और फाइलें मंगाते और भेजते थे। देहली पुलिस का कहना है कि इंडियन मुजाहीद्दीन के संस्थापक भटकल ब्रदर्स भी ईमेल और चेट मैसेंजर्स के माध्यम से ही बातचीत करते हैं।

चार्जशीट में पुलिस ने साथ ही दावा किया है कि आरोपी प्रोक्सी आईपी का इस्तेमाल करते हुए अपने कम्पयूटर में प्रोक्सी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करते थे ताकि उनकी सही लोकेशन का पता नहीं लग पाए।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *