Menu Close

पटना : गांधी मैदान बम ब्लास्ट मामले में अजहर उमर समेत दस पर आरोप पत्र दायर

भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

पटना (बिहार) – भाजपा की हुंकार रैली में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में एनआईए की टीम ने शुक्रवार को विशेषदालत में अजहरुद्दीन कुरैशी उमर सिद्दीकी समेत दस अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। रायपुर से अजहरुद्दीन कुरैशी उमर सिद्धिकी गिरफ्तार किया गया था। वहीं साक्ष्य के अभाव में यूपी के मिर्जापुर इलाहाबाद से गिरफ्तार मो. राजू और अनिल पांडेय को आरोपित नहीं किया।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष २७ अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में भाजपा की हुंकार रैली के दौरान पटना जंक्शन गांधी मैदान में बम धमाके हुए थे। इनमें पांच की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। इस मामले में गिरफ्तार अजहरुद्दीन कुरैशी, उमर सिद्दीकी, इम्तियाज अंसारी, अहमद कुरैशी, फखरुद्दीन, मो. राजू, अनिल पांडेय, हैदरअली, मुजीबुल्ला अंसारी, नोमान अंसारी तौफिक अंसारी जेल में बंद हैं। इन अभियुक्तों में इम्तियाज के खिलाफ एनआईए ने पूर्व में ही आरोप पत्र दाखिल किया है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *