Menu Close

केरल के एक हिन्दुद्वेषी फिल्म निर्देशक सनलकुमार शशिधरन अब ‘सेक्सी दुर्गा’ नामक फिल्म बनाएंगे !

इस प्रकार से अन्य धर्मियोंके देवताओंके नाम का उपयोग करने का साहस, क्या सनलकुमार शशिधरन दिखा पाएंगे ?

तिरुवनंतपुरम : केरल राज्य के पुरस्कार प्राप्त निर्देशक सनलकुमार शशिधरन ने उनकी आनेवाली फिल्म का नाम ‘सेक्सी दुर्गा’ रखने का घोषित किया है !

यौन संबंध, निजी जीवन एवं महिलाएं इनकी ओर केरल का समाज कैसे देखता है, इस बारे में इस फिल्म में विवरण है !

‘सेक्सी दुर्गा’ इस नाम के कारण इस फिल्म पर आपत्ति जताई जाएगी, ऐसा सनलकुमार को पूछे जानेपर किसी को भी कलाकारोंकी ‘कला की स्वतंत्रता’पर बंधन नहीं लाना चाहिए। फिल्म का नाम बदलने का अर्थ, ऐसे लोगोंकी शरण में जाने जैसा है तथा मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा, ऐसी प्रतिक्रिया इस हिन्दुद्वेषी सनलकुमार ने दी ! (इन कलाकारोंको उनकी स्वतंत्रता का स्मरण क्या केवल हिन्दूओंके देवताओंकी अवमानना करते समय ही होता है ? – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

इस फिल्म में राजश्री देशपांडे प्रमुख भूमिका में होगी, तो अन्य कलाकारों में प्रदीपकुमार, अरूण नायर आदि कलाकारोंका समावेश है ! (‘हिन्दू’ ही ‘हिन्दु धर्म’ की अवमानना करते हैं, ऐसा यदि किसी ने कहा, तो उसमें गलत क्या है ? – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News