Menu Close

बरेली (उत्तरप्रदेश) में भाजपा नेता की हत्या

भाद्रपद कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के मंडोरा गाव में कल देर रात भाजपा नेता महेंद्र कश्यप (३५) की हत्या कर दी गई। प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले भाजपा के नेताका शव आज लोगों ने सुबह उनके घर के पास ही बबूल के पेड़ से लटके हुए देखा।

शव के जख्म गहरे निशान भी थे। जिसको देखकर लगता है कि कातिलों ने उनकी बेरहमी से पिटाई भी की थी, जिससे हाथ-पैर, सीने व नाक-कान में गहरे जख्म हो गए थे। पुलिस ने मौके पर जाकर महेंद्र के शव को कब्जे में लिया। महेंद्र स्थानीय भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह के बेहद करीबी थे। इस हत्या को पुलिस कारोबारी कत्ल की वजह कारोबारी रंजिश मान रही है। महेंद्र माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता नेत्रहीन हैं। परिवारवालों ने बताया कि कल रात करीब दस बजे वह भोजन के बाद घर से निकले थे।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *