Menu Close

आईएसआईएस में शामिल हुआ बेल्जियम निवासी १३ साल का यूनुस।

भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्‍ली – इराक और सीरिया में जबर्दस्‍त तबाही मचा रहे और अमेरिकी पत्रकार जेम्‍स फोली का सिर काटने वाले आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने १३ साल के एक लड़के को दल में शामिल किया है। बताया जा रहा है कि यह आईएसआईएस का सबसे कम उम्र का लड़ाका है। हाथ में बंदूक लिए हुए इस लड़के की तस्‍वीर भी सामने आई है। ब्रिटिश एक्‍सपर्ट्स ने इसकी पहचान बेल्जियम निवासी यूनुस अबाउंद के तौर पर की है।

भाई के साथ पहुंचा था सीरिया

रिपोर्टों में कहा गया कि यूनुस इस साल जनवरी में ही आईएसआईएस से जुड़ा था। वह २७ साल के अपने भाई अब्‍दुल हामिद के साथ सीरिया पहुंचा था। लंदन स्थित किंग्‍स कॉलेज के एक एक्‍सपर्ट ने कहा कि यूनुस के पिता का नाम उमर है और वह एक दुकानदार है। ये लोग मूल रूप से मोरक्‍को के रहने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, आतंकवादियों ने सबसे पहले बेल्जियम में यूनुस के भाई को जिहाद के लिए भड़काया था। जब वह आईएसआईएस में शामिल हो गया तो बाद में यूनुस को भी सीरिया ले आया। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि युनूस सीरिया में लड़ाई लड़ रहा है या फिर आईएसआईएस में कोई और काम कर रहा है।

अंग्रेजी को हथियार बना रहा आईएसआईएस

एक्‍सपर्ट ने कहा कि आईएसआईएस वैसे तरीकों का इस्‍तेमाल कर रहा है जिससे व्‍यापक पैमाने पर उसका प्रचार हो सके। अमेरिकी पत्रकार की हत्‍या भी इसी कड़ी का एक हिस्‍सा है। उन्‍होंने कहा कि यह आतंकवादी संगठन नई तकनीकों से लैस है और मीडिया में अपना प्रचार करना जानता है। आतंकियों की मंशा संगठन से ऐसे लोगों को जोड़ने की है जो धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हों। ऐसा करने का मकसद यह है कि अमेरिकी मीडिया में खूब प्रचार किया जा सका। पत्रकार फोली की हत्‍या करने वाले आतंकी द्वारा अंग्रेजी बोलना इसी रणनीति का हिस्‍सा था।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *