Menu Close

कटक (आेडिशा) में मंदिर हटाओ अभियान शुरू

भाद्रपद कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

क्या सरकार ने अन्य धर्मियोंके श्रद्धास्थानोंपर एेसी कारवार्इ कभी की है ?

कटक (ओडिशा) : कटक मर्कत नगर इलाके में एक बार फिर गैरकानूनी ढंग से सरकारी जमीनों पर बनने वाले मंदिरों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई। शुक्रवार की सुबह ९ बजे सीडीए सेक्टर ८ से यह अभियान शुरू किया गया।

सीडीए अधिकारियों एवं सीएमसी अधिकारियों के साथ तीन प्लाटून पुलिस बल की मौजूदगी में यह अभियान शुरू किया गया। सरकारी जमीन पर बने तमाम मठ, मंदिर एवं धार्मिक अनुष्ठानों को हटाए जाने के लिए फिर से प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी के मद्देनजर कानून श्रृंखला बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से तीन प्लाटून पुलिस बल के साथ कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद थे। हालाकि विभिन्न संगठन के लोग सीडीए के इस निर्णय को आसानी से स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। विभिन्न धार्मिक संगठनों व वरिष्ठ नागरिकों के मुताबिक जानबूझकर लोगों की भावनाओं के साथ प्रशासन खिलवाड़ कर रहा है। बुद्धिजीवियों का कहना है कि मठ-मंदिर तोड़े जाने पर सुप्रीमकोर्ट द्वारा रोक जारी करने के बावजूद कोर्ट के निर्देश की आड़ में मंदिर व धार्मिक अनुष्ठान को हटाना पूरी तरह से गैरकानूनी है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *