Menu Close

मेरठ : हिंदू लड़की के गायब होने से तनाव, जबरन इस्लाम में धर्मांतर कराने की आशंका

भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

मेरठ (उत्‍तर प्रदेश) : मेरठ जिले में एक लड़की का धर्म परिवर्तन और उससे गैंगरेप का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि एक और लड़की के लापता होने से फिर तनाव फैल गया है। जिले के फलवाड़ा इलाके में एक हिंदू लड़की के गायब होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि धर्म परिवर्तन करवाने के लिए उसका अपहरण किया गया है। लड़की जिस गांव की रहने वाली है, उसी गांव के दो भाइयों पर इसका आरोप है। 

इलाके में तनाव फैला

मामला सामने आने के बाद फलवाड़ा इलाके में जबर्दस्‍त तनाव फैल गया है और भारी तादाद में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। बुधवार को भाजपा के स्‍थानीय कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया और जल्‍द से जल्‍द कार्रवाई की मांग की। एसएचओ आजाद सिंह तोमर ने कहा, "किसी भी आपात स्थिति की सूरत में हस्तिनापुर और बहसुमा इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है।" 

क्‍या है मामला?

ऐसी खबरें हैं कि हिंदू लड़की मंगलवार को अपने प्रेमी मोहम्‍मद फरजान के साथ कथित तौर पर भाग गई। लड़के का भाई भी उस दिन से गांव में नहीं है और लड़की के परिवारवालों ने आशंका जताई है कि धर्म परिवर्तन कराने के मकसद से उसे भगाया गया है। परिजनों को डर है कि कहीं खरखौदा जैसी वारदात उनकी बेटी के साथ भी न हो जाए। इसके बाद वे थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। हालांकि, एक मुस्लिम नेता के निवेदन पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

भाजपा का प्रदर्शन

भाजपा जिला उपाध्‍यक्ष दिनेश खटीक ने कहा, "हमें इस मामले की जानकारी मंगलवार दोपहर को मिली। तब हमने पुलिस से फरजान और उसके भाई इमरान के खिलाफ मामला दर्ज करने का निवेदन किया। इन दोनों की गतिविधियां पहले से ही संदिग्‍ध रही हैं।"

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *