Menu Close

हिंदु राष्ट्र बन चुका है भारत : उद्धव ठाकरे

भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

नई देहली : शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने विहिप के अध्यक्ष मोहन भागवत के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने हाल ही में कहा था कि हिन्दूस्तान एक हिंदु राष्ट्र है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में गुरुवार को लिखा कि मोहन भागवत का बयान बिल्कुल सही है। हां, हम हिंदू राष्ट्र हैं। इसके साथ ही शिवसेना ने यह भी कहा कि केंद्र में जबसे मोदी सरकार बनी है तब से हिंदुत्व के समर्थन में लोग खुलकर सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं शिवसेना ने यहां तक कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुस्लिम तुष्टीकरण कर रही थी तब भी शिवसेना इसके खिलाफ आवाज उठाती थी।

वी डी सावरकर से लेकर बाल ठाकरे बार-बार यही कहते रहे कि भारत शत-प्रतिशत हिंदू राष्ट्र है। उद्धव ठाकरे ने कहा, मोहन भागवत ने हिंदुत्व को पुकारा है। उन्होंने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम हिंदू राष्ट्र हैं। मोहन भागवत के इस बयान को लेकर विपक्षियों ने हिटलर तक कह दिया। जिस देश का कलश छद्म धर्मनिरपेक्षता की जर्जर नींव पर खड़ा हो और जहां मुस्लिम तुष्टीकरण ही राजनीतिक रोजी-रोटी का उद्योग बन गया हो, वहां दूसरा क्या हो सकता है? 

हम पहले से ही कहते आ रहे हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र है। मुख्यपत्र सामना के लेख में आगे लिखा गया है, मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से हिंदुत्ववादी विचारों के कंठ फूट गए हैं। यह कहना सच है पर देश में जब कांग्रेस की सरकार थी और जब मुस्लिम वोट बैंक के लिए हिंदू समाज का गला दबाया जा रहा था, तब भी पहले वी डी सावरकर और फिर शिवेसना प्रमुख ने बारंबार ताल ठोंककर कहा कि हां, हम शत-प्रतिशत हिंदू राष्ट्र हैं और इस देश के भाल पर चमकने वाले हिंदुत्व के टीके को कोई मिटा नहीं सकता। शिवसेना प्रमुख ने तो हिंदुत्व का ऐसा प्रखर अंगार प्रकट किया कि उसके बड़नवाल में कांग्रेस व उनके बगल बच्चों का धर्मनिरपेक्षता का ढोंग खाक हो गया।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *