Menu Close

लालकुर्ती (उत्तरप्रदेश) में कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी को लेकर सांप्रदायिक टकराव

भाद्रपद कृष्ण पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

                  झांकी लगाने को लेकर हंगामा कर रहे दो अलग-अलग संप्रदाय के लोग

मेरठ (उत्तर प्रदेश) : लालकुर्ती बड़ा बाजार के हंडिया मोहल्ला में रविवार रात कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी लगाने को लेकर साप्रदायिक टकराव हो गया। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। पुलिस के सामने भी काफी देर तक हंगामा होता रहा।

हंडिया मोहल्ला तिराहे पर संजय सोंधी का मकान है। संजय के ९ और १२ साल के दो बच्चे पिछले कुछ वर्षो से जन्माष्टमी की रात झांकी लगाते आ रहे हैं। रविवार रात यह बच्चे झांकी लगा रहे थे। गुरुद्वारा चौक निवासी विकास कन्नौजिया और अन्य लोग उनका सहयोग कर रहे थे। इसी बीच संजय के मकान के समाने के दुकानदार इरशाद ने झांकी लगाने का विरोध शुरू कर दिया। खान मोहम्मद, जहूर अहमद और अन्य लोग भी इरशाद के समर्थन में आ गए। देखते ही देखते संजय पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। सांप्रदायिक टकराव की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

                                                          झांकी सजाने को लेकर आपस में भिड़ते लोग

                                              दोनों संप्रदायों के बीच मामला शांत कराती लालकुर्ती पुलिस

लालकुर्ती एसओ विजय कुमार मौके पर पहुंचे लेकिन उग्र भीड़ पर वह काबू नहीं कर सके। दोनों ओर से नारे लगने लगे। कैंट सीओ मनीष मिश्रा कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। संजय पक्ष की ओर से कैंटोनमेंट के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा को बुला गया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को समझाना शुरू किया। करीब एक घंटे तक बैठक चली, लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला। इस पर सीओ ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। संप्रदाय विशेष के लोगों का कहना था कि यहां पहले कभी झांकी नहीं लगी थी। उनका कहना था कि झांकी गुरुद्वारा चौक में ही लगती थीं। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है। थाने में लिखित समझौते के दौरान कैंट पार्षद अजमल कमाल ने कहा कि यह समझौता केवल इसी साल के लिए है। अगले साल यहां से झांकी नहीं लगेगी।

क्या जरूरत है झांकी लगाने की : एसपी सिटी

लालकुर्ती थाने पर एसपी सिटी के सामने दोनों संप्रदाय के लोग अपना पक्ष रख रहे थे तभी एसपी सिटी ने भाजपा नेता डॉ. सतीश कुमार से ऊंची आवाज में कहा कि झांकी लगाने की क्या जरूरत है। औघड़नाथ मंदिर है, वहां जाइए। इस पर संजय पक्ष के लोगों ने एसपी सिटी और कैंट सीओ को खरी-खोटी सुनाई। पुलिस पर संप्रदाय विशेष का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए थाने में ही जमकर हंगामा किया। इस पर दोनों अधिकारियों ने हंगामा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे डाली।

इन्होंने कहा

लालकुर्ती में मौके पर ही छह मेज लगाकर छोटी झांकी लगाने को लेकर दोनों पक्ष राजी हो गए हैं। झांकी लगाने में संप्रदाय विशेष के लोग भी सहयोग करेंगे। दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया है।
ओपी सिंह, एसपी सिटी।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *