भाद्रपद कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली : ये खबर बीड़ी और सिगरेट पीने वालों को बड़ा झटका दे सकती है। एक जनहित याचिका पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बीड़ी और सिगरेट पर रोक लगाने के लिए सभी राज्यों व केन्द्र सरकार को नोटिस जारी कर इस पर प्रतिबंध लगाने को कहा है।
याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि हर साल लगभग ३० हजार करोड़ रूपये तंबाकू के सेवन से होने वाली बिमारियों के इलाज पर खर्च हो जाते हैं। सरकार छह साल पहले ही देश में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगा चुकी है। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में और १८ साल से कम उम्र के लोगों के लिए सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पहले से ही प्रतिबंधित है।
भारत में २७.५ करोड़ लोग तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं। इसके उपयोग से हर साल करीब १० लाख भारतीयों की मौत होती है और १० में से एक मौत धूम्रपान के कारण होती है।
स्त्रोत : पत्रिका








