Menu Close

गोवा में हिन्दू रक्षाका कार्य करने के लिए कोई भी मुझे प्रतिबंध नहीं लगा सकता ! – श्री. प्रमोद मुताल

भाद्रपद कृष्ण पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

हिन्दू संस्कृतिरक्षा का कार्य करने से मुझपर कोई भी प्रतिबंध नहीं लगा सकता !

पणजी (गोवा) : श्रीराम सेना के संस्थापक श्री. प्रमोद मुतालिक ने दैनिक नवहिन्द टाइम्स के पत्रकार को बताया कि आगामी सितम्बर मास में मैं निश्चित ही गोवा में आऊंगा तथा आगामी अक्तूबर मास से गोवा मैं में हिन्दू संस्कृतिरक्षा का कार्य प्रारम्भ करूंगा । गोवा में हिन्दू रक्षाका कार्य करने के लिए कोई भी मुझे प्रतिबंध नहीं लगा सकता, मुख्यमन्त्री मनोहर पर्रीकर भी नहीं । १३ अगस्त २०१४ दैनिक नवहिन्द टाइम्स के दैनिक में प्रथम पन्ने पर इस सन्दर्भ का समाचार प्रकाशित हुआ है । 

मुख्यमन्त्री मनोहर पर्रीकर ने १२ अगस्त २०१४ को विधानसभा में यह वक्तव्य दिया था कि यदि प्रमोद मुतालिक गोवा में कार्य करने हेतु आएंगे, तो गोवामें उनपर प्रतिबन्ध लगाया जाएगा । इस सन्दर्भ में प्रतिक्रिया पूछने के पश्चात श्री. मुतालिक ने उत्तर दिया कि मैं इस भारत का नागरिक हूं । इस देश के एक राज्य गोवामें जाकर हिन्दू संस्कृतिरक्षा का कार्य करने से मुझपर कोई भी प्रतिबंध नहीं लगा सकता । मेरा संगठन पंजीकृत है ।

यदि मैं गोवा आऊंगा, तो गोवामें चल रहे अवैध प्रकरण स्पष्ट हो जाएंगे; इसलिए मनोहर पर्रीकर मुझसे डर रहे हैं । गत कांग्रेस शासन के अनुसार भाजपा शासन भी नशीले पदार्थ माफिया एवं पब माफिया का दास बन चुका है । यदि मैंने ये अवैध धंदे स्पष्ट किए, तो उनके ये काले धंदे सामने आएंगे; इसीलिए वे श्रीराम सेना से डर रहे हैं । श्रीराम सेना का कार्य देश के १२ राज्यों में है । यदि कर्नाटक अथवा किसी भी शासन ने मुझपर कार्रवाई की, तो भी मैं नहीं डरूंगा । मैंने मुख्यमंत्री पर्रीकर से भेंट की मांग की है; किंतु अभी तक उन्होंने भेंट का निश्चित समय नहीं दिया । यदि उन्हें हमारी शक्ति देखने की इच्छा है, तो वह भी हम दिखाएंगे । 

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *