Menu Close

मीराबाई के सम्मान के लिए बदलेगा जोधपुर एम्स का नाम !

भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितिया, कलियुग वर्ष ५११६

तत्कालीन कांग्रेस सरकार का हिंदुद्रोह !

जोधपुर (राजस्थान) : जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि केन्द्र सरकार से वार्ता कर जोधपुर एम्स का नाम फिर भक्त शिरोमणी मीराबाई के नाम पर करवाने का प्रयास किया जाएगा।

शेखावत ने भक्त शिरोमणी मीराबाई एम्स जोधपुर नामकरण जन अधिकारी समिति के सदस्यों को यह आश्वासन देते हुए कहा कि एम्स का नाम पुन: मीराबाई के नाम पर करवाने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएंगे।

समिति के संयोजक डॉ. शिव सिंह राठौड़ ने बताया कि समिति का एक प्रतिनिधि मंडल ने एम्स की गवर्निंग बॉडी के सदस्य एवं सांसद गजेन्द्र सिंह से मिलकर केन्द्र सरकार से इस सम्बंध में अनुरोध करने की मांग की है। इस मण्डल के साथ विधायक सूर्यकान्ता व्यास सहित अन्य कई स्थानीय नेता थे।

उल्लेखनीय है कि ३१ जनवरी २००४ को तत्कालीन एनडीए की सरकार ने भक्त शिरोमणी मीराबाई अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जोधपुर एम्स) का शिलान्यास किया था तथा इसी नाम की शिला पटि्टका आज भी एम्स परिसर में मौजूद है।

परंतु १८ सितम्बर २०१२ को एम्स जोधपुर के मेडीकल कॉलेज के उद्घाटन के समय तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भक्त शिरोमणी मीराबाई का नाम हटाकर केवल एम्स जोधपुर लिखा था।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *